तिलोई: निर्माणाधीन पंचायत उत्सव भवन का डीएम ने किया निरीक्षण
June 06, 2026
तिलाई/अमेठी। जिलाधिकारी संजय चैहान ने कल तहसील तिलोई अंतर्गत ग्राम पंचायत कूरा में निर्माणाधीन पंचायत उत्सव भवन का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप तथा समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि पंचायत उत्सव भवन ग्रामीण क्षेत्र में सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा। भवन के निर्माण से ग्रामवासियों को विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों, बैठकों, प्रशिक्षण शिविरों, जनजागरूकता अभियानों तथा सामाजिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। इससे ग्रामीणों को एक ही स्थान पर सामुदायिक गतिविधियों के संचालन की सुविधा मिलेगी तथा पंचायत स्तर पर विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को भी बल मिलेगा। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सरवणन टी., जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज त्यागी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
