बीसलपुरः अदालती मामले में समझौते का दबाव, विरोध करने पर मां-बेटी से मारपीट का आरोप
June 03, 2026
बीसलपुर। दियोरिया क्षेत्र में भूमि विवाद से जुड़े एक अदालती मामले में समझौते का दबाव बनाने का विरोध करने पर मां-बेटी के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बड़ी महदखास निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसकी पुत्री का विवाह वर्ष 2020 में हुआ था। विवाह के बाद पारिवारिक भूमि को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया था। आरोप है कि जमीन पति के नाम न करने पर विवाहिता को ससुराल पक्ष ने प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया था, जिसका मामला वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है। पीड़िता का आरोप है कि मामले में समझौते का दबाव बनाया जा रहा था। इंकार करने पर 29 मई को कुछ लोगों ने रास्ते में रोककर उसकी पिटाई कर दी। बचाने पहुंची उसकी मां के साथ भी मारपीट की गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से चले गए।घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने दियोरिया पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
.jpg)