Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज


बीसलपुर। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र की एक नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।पीड़ित पिता द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया है कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री को बीसलपुर नगर क्षेत्र निवासी एक युवक 26 मई को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन किशोरी का कोई सुराग नहीं लग सका।तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक फिरोज के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि किशोरी की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं तथा जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |