लखनऊ: बीकेटी विधायक व लखनऊ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बीकेटी तहसील में भंडारे में हुए शामिल! कठवारा में आम जनता से की मुलाकात, क्षेत्र के मुद्दों पर की चर्चा
June 02, 2026
लखनऊ। लखनऊ जिले के बख्शी का तालाब में पांचवें बड़े मंगलवार पर लखनऊ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गोविंद नारायण शुक्ला जी.एन शुक्ला चच्चू ने बख्शी का तालाब तहसील परिसर में हनुमान मंदिर पर बीकेटी बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित सुंदरकांड व हवन पूजन करने के उपरांत भंडारा सुचारू रूप से संपन्न हुआ। जिसमें सभी भक्तगणों ने प्रसाद ग्रहण किया। मुख्य अतिथि के रूप में विधायक योगेश शुक्ला,लखनऊ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जी एन शुक्ला चच्चू, महामंत्री जितेन्द्र सिंह यादव जीतू , सेंट्रल बार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष दीपक सिंह जी ,लखनऊ बार के पूर्व उपाध्यक्ष आदेश यादव जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष दिवाकर सिंह चैहान, उपजिलाधिकारी साहिल कुमार, तहसीलदार शरद सिंह ,नायब तहसीलदार विवेक सिंह, धर्मेंद्र मिश्रा रुचि गुप्ता एवं बीकेटी बार एसोसिएशन के सभी अधिवक्ता व अधिवक्ता बहने तथा पत्रकार बंधु क्षेत्रीय जनता सभी ने प्रसाद ग्रहण कर बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त किया।
