Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः बिजली संकट से बेहाल रहे उपभोक्ता, घंटों ठप रही आपूर्ति


बीसलपुर। भीषण गर्मी के बीच रविवार को क्षेत्र में बिजली संकट ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। कई घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से उपभोक्ताओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। घरों में पंखे और कूलर बंद रहने से लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे।

क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था पिछले एक माह से लगातार प्रभावित चल रही है। रविवार को भी दिन के समय घंटों बिजली गुल रहने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। नगर के इंदिरा गांधी पार्क स्थित ट्रांसफार्मर पर अत्यधिक लोड पड़ने के कारण बार-बार तकनीकी खराबियां उत्पन्न हो रही हैं, जिससे विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार बढ़ती गर्मी में बिजली कटौती ने हालात और खराब कर दिए हैं। कई मोहल्लों में पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हुई, जिससे लोगों को अतिरिक्त परेशानियों का सामना करना पड़ा।

अवर अभियंता प्रमोद कुमार ने बताया कि विद्युत आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने के लिए विभाग लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि अत्यधिक ओवरलोडिंग के कारण तकनीकी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं, जिन्हें शीघ्र दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |