Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः राजीव गांधी प्रथम वार्ड की जन चैपाल में गूंजीं जनसमस्याएं, महापौर ने मौके पर सुनीं शिकायतें


लखनऊ। नगर निगम के वार्ड चैपाल अभियान के तहत सोमवार को जोन-4 के राजीव गांधी प्रथम वार्ड में मलिक टिंबर के सामने स्थित पार्क में आयोजित जन चैपाल में स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को महापौर सुषमा खर्कवाल के समक्ष रखा। 

चैपाल में विनय खंड, विराट खंड, विनीत खंड, विजय खंड एवं विवेक खंड के निवासियों ने पेड़ों की कटाई-छंटाई, नाले-नालियों की सफाई, डोर-टू-डोर कूड़ा उठान तथा पार्कों के रखरखाव से संबंधित शिकायतें प्रमुखता से उठाईं। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई स्थानों पर नियमित सफाई एवं कूड़ा संग्रहण न होने से उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

महापौर ने नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। 

चैपाल के दौरान डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण की शिकायतों पर महापौर ने विशेष संज्ञान लिया। उन्होंने शिकायतकर्ताओं के पते मौके पर ही कार्यदायी संस्था लखनऊ स्वच्छता अभियान (एलएसए) के प्रतिनिधियों को नोट कराने के निर्देश दिए। साथ ही एलएसए अधिकारियों को जांच कर यह रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा कि संबंधित क्षेत्रों में कूड़ा संग्रहण वाहन क्यों नहीं पहुंच रहे हैं और समस्या का तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |