Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मुरादाबादः हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल! मुहर्रम पर शरबत वितरण कर दिया भाईचारे का संदेश


मुरादाबाद। मुहर्रम पर्व के अवसर पर हिंदू-मुस्लिम एकता और आपसी सौहार्द का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत करते हुए दिल्ली रोड स्थित मिलन विहार गेट पर शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला, जिसमें बड़ी संख्या में राहगीरों और स्थानीय लोगों को शरबत वितरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान समाजसेवा से जुड़े लोगों ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे समाज में प्रेम, भाईचारे और सद्भाव को बढ़ावा देने वाले ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लें। वक्ताओं ने कहा कि विभिन्न धर्मों और समुदायों के लोगों का एक साथ मिलकर मानव सेवा करना ही देश की गंगा-जमुनी तहजीब की पहचान है।

आयोजकों ने बताया कि मुहर्रम का पर्व त्याग, बलिदान और मानवता का संदेश देता है। इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए शरबत वितरण का आयोजन किया गया, जिससे समाज में एकता और भाईचारे का संदेश पहुंचे।

इस अवसर पर सुनील लश्करी, अनिल लश्करी, जुम्मन सैफी, उजैर सैफी, तुलाराम सैनी, इरशाद हुसैन, लियाकत हुसैन, रवि ठाकुर, सौरभ भारद्वाज सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |