Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः गाजियाबाद पहुंचे विजय बजरंगी, सूर्य चैहान के परिजनों से मिल जताई संवेदना


प्रतापगढ़। गाजियाबाद के खोड़ा के नवनीत विहार में रहने वाले 17 वर्षीय सूर्या प्रताप चैहान की हुई हत्या के बाद मामला सुर्खियों में आने पर बेल्हा के हिन्दूवादी भाजपा नेता विजय सिंह बजरंगी सूर्या चैहान के आवास पहुंच कर परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त करते हुए ढांढस बंधाया।इस दौरान उन्होंने दिवंगत सूर्या चैहान के चित्र समक्ष पुष्प अर्पित श्रद्धा सुमन अर्पित की। इस दौरान विजय सिंह बजरंगी ने स्थानीय दुकानदारों से भी मुलाकात कर घटना की जानकारी लेते हुए पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा देते हुए न्याय दिलाने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर साथ देने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि भाजपा के इस रामराज में कोई भी अपराधी बच नहीं पाएगा। घटना को अंजाम देने वालो के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई सरकार करने में पीछे नहीं हटेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |