Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुर: अल्ट्रासाउंड व फार्मासिस्ट की कमी झेल रहा सीएचसी


संग्रामपुर/अमेठी। जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य एवं संग्रामपुर स्वास्थ्य व्यवस्थाएं बेहतर है लेकिन कुछ व्यवस्थाएं उपलब्ध न होने के कारण लोगों को समस्याओं को झेलना पड़ रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर में मरीज के लिए पेयजल शौचालय एम्बुलेंस साथ-साथ आयुष्मान कार्ड ब्लड जांच के लिए आधुनिक मशीन एक्स-रे व्यवस्था सहित कई व्यवस्थाएं उपलब्ध है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र में 14 एएनएम सेंटर व 6 सीएचओ केंद्र बनाए गए हैं।सभी आयुष्मान भवन पर लगभग 80 प्रकार की दवा उपलब्ध है।वहीं एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चण्डेरिया है इस केंद्र पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की तरह जहरीले जन्तु के काटने पर उपचार की व्यवस्था है।शुगर ब्लडप्रेशर पेशाब आदि की जांच भी की जाती है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 30 बेड मरीजों के उपचार के लिए लगाया गया है प्रसव के बाद धात्री महिलाओं के लिए व नवजात शिशुओं के लिए 05 बेड व 06 बच्चों के लिए स्माल बेड की व्यवस्था की गई है। पेयजल के लिए दो जगह वाटर कूलर लगाए गये है। मरीजों को बैठने के लिए व्यवस्था की गई है। लेकिन अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की कमी के कारण गर्भवती महिलाओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी के लिए रेफर करना पड़ता है। 01 फार्मासिस्ट होने के करण कारण दवा वितरण में भी समस्या होती है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |