Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः जिला होमगार्ड कमांडेंट के स्थानांतरण पर भावभीनी विदाई


प्रतापगढ़। नगर क्षेत्र के रूपापुर स्थित गैलेक्सी आईटीआई सभागार में अधिवक्ताओं व समाजसेवियों ने संयुक्त रूप से अधिवक्ता शिवेश कुमार शुक्ल के आयोजकत्व में जिला होमगार्ड कमांडेंट डॉ 0 धीरेंद्र कुमार पांडेय के स्थानांतरण के अवसर पर  विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि कमांडेंट के कार्यकाल में विभाग ने अनुशासन, प्रशिक्षण एवं जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किये। उनके कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में होमगार्ड संगठन को नई दिशा मिली तथा जवानों का मनोबल लगातार ऊंचा रहा।वक्ताओं ने उनके सरल स्वभाव,कार्यकुशलता और कर्मचारियों के प्रति सहयोगात्मक रवैये तथा समाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा। उपस्थित लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य और नए कार्यस्थल पर सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। स्थानांतरित हो रहे जिला होमगार्ड कमांडेंट डॉ 0 धीरेंद्र कुमार पांडेय ने सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्थानांतरण एक प्रक्रिया है जो आना-जाना लगा रहता है। उन्होंने कहा कि जिले में मिले सहयोग,स्नेह और सम्मान को वह हमेशा याद रखेंगे। उन्होंने सभी से गरिमा बनाए रखते हुए जनसेवा के कार्यों को पूरी निष्ठा के साथ आगे बढ़ाने का आह्वान किया। समारोह के अंत में लोगों ने सामूहिक रूप से उन्हें स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ के साथ अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से समाजसेवी रोशन लाल उमरवैश्य, अधिवक्ता परिषद अध्यक्ष मनोज सिंह,महामंत्री शिवेश कुमार शुक्ल, पंकज चैधरी, विनोद सिंह, उदित गिरी,अधिवक्ता रंजय मिश्र, प्रत्युष पाण्डेय,कमला सेवा संस्थान के संस्थापक दिनेश चन्द्र पाण्डेय, आलोक पाण्डेय,विवेक यादव सहित आदि मौजूद रहे। समारोह का संचालन अधिवक्ता शिवेश कुमार शुक्ल ने किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |