Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

भरत तिवारी केस! जब सरेंडर कर दिया तो तुमने क्यों मारा-जेडीयू


बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले भरत तिवारी (Bharat Tiwari) के एनकाउंटर मामले में सरकार में शामिल नेता ही कई तरह के सवाल उठा रहे हैं. सीएम सम्राट चौधरी (CM Samrat Choudhary) की पुलिस सवालों के घेरे में है. फर्जी एनकाउंटर बताया जा रहा है. इन सबके बीच बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने भी पुलिस पर ही सवाल उठाया है.

बिहार सरकार के मंत्री और जेडीयू नेता अशोक चौधरी ने बुधवार (24 जून, 2026) को मीडिया से कहा, "विक्षिप्त आदमी ने जब सरेंडर कर दिया तो क्यों मारोगे? तुम पकड़ते, मारते, 10 डंडा मारते, उसको थाना ले जाते, थाने में मेडिकल जांच कराते, इलाज के लिए ले भेजते, सब व्यवस्था है न…"

दूसरी ओर अशोक चौधरी ने बिलौटी गांव में आयोजित महापंचायत पर कहा, "महापंचायत हो… महाकुंभ हो…. ठीक है लोगों की भावना है… अपनी भावना व्यक्त कर रहे हैं. पहुंच रहे हैं… उससे हम लोगों को क्या मतलब है.

उधर इस घटना पर उपेंद्र कुशवाहा के बेटे और सरकार में मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि इसमें सरकार के द्वारा न्यायिक जांच का आदेश दिया गया है. जब जांच पूरी हो जाएगी तो सारे तथ्य सामने आ जाएंगे. तथ्य सामने आने के बाद ही इस पर कुछ बोला जा सकता है.



बता दें कि भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर के मामले में उनके गांव बिलौटी में आज (बुधवार) श्रद्धांजलि सभा सह महापंचायत का आयोजन हो रहा है. प्रशांत किशोर खुद पहुंचे थे. भरत भूषण तिवारी को न्याय मिले इसकी मांग की जा रही है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |