बीसलपुर। थाना क्षेत्र की एक महिला ने पड़ोसी पर घर में घुसकर छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बीसलपुर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता द्वारा दिए गए शिकायती पत्र के अनुसार, आरोपी मौका पाकर उसके घर में घुस आया और उसके साथ अशोभनीय हरकतें करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज और मारपीट की। महिला का आरोप है कि शिकायत करने पर आरोपी का पुत्र भी लाठी लेकर उसके घर पहुंच गया और मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।
महिला ने बताया कि स्थानीय पुलिस को तहरीर देने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद उसने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बीसलपुर पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है तथा जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
.jpg)