लखनऊ। श्सम्बद्ध-राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, उ०प्र०श् के अंतर्गत श्डिप्लोमा फार्मासिस्ट राजपत्रित अधिकारी एसोसिएशनश् के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने आज उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक जी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान पदाधिकारियों ने फार्मासिस्टों की लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा।
श्डिप्लोमा फार्मासिस्ट राजपत्रित अधिकारी एसोसिएशनश् की प्रमुख मांगे है कि भारत सरकार के 10 जून 2026 के राजपत्र के अनुसार उत्तर प्रदेश के फार्मासिस्टों का भी पदनाम और वेतनमान तुरंत संशोधित किया जाए। केंद्र सरकार द्वारा किए गए बदलावों को पूर्व स्वीकृत टाई-अप नियम के तहत उत्तर प्रदेश में भी अविलंब लागू किया जाए।
फार्मासिस्टों की मांग पर संवेदनशीलता दिखाते हुए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक जी ने बिना समय गंवाए मौके पर ही अपर मुख्य सचिव अमित घोष को तत्काल प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश जारी कर दिए।
डिप्टी सीएम के इस त्वरित और ऐतिहासिक फैसले से पूरे प्रदेश के फार्मासिस्टों और स्वास्थ्य कर्मियों में भारी उत्साह है। प्रतिनिधिमंडल ने उपमुख्यमंत्री को गुलदस्ता भेंट कर उनके प्रति आभार जताया और उनके दीर्घायु होने की कामना की।
प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से प्रदुम्न सिंह (महामंत्री), राजीव कुमार (प्रदेश प्रवक्ता), श्रवण चैधरी (प्रदेश कोषाध्यक्ष) और अजय कश्यप (जिला मंत्री) शामिल रहे।
