प्रतापगढः डीएम एवं एडीएम के निर्देशन में तहसीलदार सदर ने कई ब्लाक के सुपरवाइजर एवं प्रगणक के साथ की ,समीक्षा बैठक
June 04, 2026
प्रतापगढ। जिले में जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय एवं अपर जिला अधिकारी आदित्य प्रजापति के निर्देशन में तहसील सभागार में तहसील सदर ,सडवा चंद्रिका, मांधाता में आने वाले सभी सुपरवाइजर एवं प्रगणक की बैठक संपन्न। तहसीलदार सदरध् चार्ज अधिकारी जनगणना सदर अनिल कुमार द्वारा सभी सुपरवाइजर एवं प्रगणक की समीक्षा बैठक की गई जिसमें कहा गया कि सभी सुपरवाइजर फील्ड में भ्रमण कर प्रगणक के द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रतिदिन समीक्षा करें और उनके द्वारा किए गए कार्यों का पोर्टल पर प्रतिदिन सिंक करें जिस भवन गणना का कार्य समय से समाप्त हो सके इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं होगी । सुपरवाइजर धर्मेंद्र ओझा ने कहा की फील्ड में जाकर पूरे ईमानदारी एवं कार्य कुशलता से भवन गणना का कार्य संपन्न करे। सुपरवाइजर धर्मेंद्र ओझा, शशांक कुमार, द्वारा सुपरवाइजर द्वारा जो भी कठिनाइयां बताई गई उसका समाधान करने में अपना सहयोग प्रदान किया ।इस अवसर पर प्रमुख रूप से सुपरवाइजर संदीप कुमार नीलम सिंह कानूनगो तुलसीराम यादव, प्रियंका, कमल , अरविंद चैधरी, सुभाष आदि मौजूद रहे।
.jpg)