सुबह ब्रेकफास्ट में बनाएं मसालेदार ओट्स उपमा
June 26, 2026
सुबह की भागदौड़ में ज्यादातर लोगों के साथ ये उलझन रहती है कि ब्रेकफास्ट क्या बनाया जाए, जो हेल्दी भी हो और वेट लॉस में भी कारगर हो। मोटापा आज के समय में बहुत कॉमन प्रॉब्लम है और लोग वजन घटाने के लिए अपनी डाइट में तरह तरह के बदलाव करते हैं। कुछ लोग तो वजन घटाने के चक्कर में ब्रेकफास्ट तक स्किप कर देते हैं। लेकिन ऐसा करना गलत है। आज के समय में ब्रेकफास्ट के कई हेल्दी ऑप्शन उपलब्ध हैं जो वजन घटाने में कारगर साबित हो सकता है। वेट लॉस ब्रेकफास्ट की बात करें तो इसमें ओट्स सबसे ज्यादा कारगर है। लेकिन क्या आ जानते हैं ओट्स वेट लॉस में कैसे कारगर है। चलिए जानते हैं और साथ ही जानेंगे ओट्स उपमा बनाने की सिंपल रेसिपी।
वेट लॉस में कैसे कारगर है ओट्स उपमा
फाइबर से भरपूर
ओट्स में प्रचुर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। यह पाचन तंत्र को धीमा करता है, जिससे आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है। जब आपको भूख नहीं लगती, तो आप ओवरईटिंग से बच जाते हैं।
कम कैलोरी और फैट
ओट्स उपमा में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है। अगर आप इसे कम तेल या घी में बनाते हैं, तो यह एक परफेक्ट लो-कैलोरी मील बन जाता है। वजन घटाने का सीधा रूल है कैलोरी डेफिसिट।
सब्जियों की ताकत
ओट्स उपमा बनाते समय इसमें गाजर, बीन्स, मटर, शिमला मिर्च और प्याज जैसी ढेर सारी सब्जियां डाली जाती हैं। इससे उपमा का वॉल्यूम तो बढ़ जाता है, लेकिन कैलोरी नहीं बढ़ती। साथ ही, आपके शरीर को भरपूर विटामिंस, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स मिल जाते हैं।
ओट्स उपमा कैसे बनाएं
सबसे पहले एक कड़ाही में ओट्स को बिना तेल के 2-3 मिनट के लिए हल्का सा भून लें, जब तक कि उसमें से सोंधी खुशबू न आने लगे। फिर इसे एक प्लेट में निकाल लें। अब कड़ाही में 1 छोटा चम्मच तेल या घी गर्म करें। इसमें राई और कढ़ी पत्ता डालें। जब राई चटकने लगे, तो हरी मिर्च और अदरक डालकर कुछ सेकंड भूनें। इसमें कटा हुआ प्याज डालें और हल्का गुलाबी होने तक भूनें। इसके बाद टमाटर और बाकी सभी कटी हुई सब्जियां जैसे गाजर, बीन्स, मटर डाल दें। सब्जियों को 2-3 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं ताकि उनका क्रंच बना रहे। अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालें। मसाले को सब्जियों के साथ अच्छे से मिक्स करें। इसके बाद कड़ाही में लगभग 1.5 कप पानी डालें और उबाल आने दें। जैसे ही पानी उबलने लगे, इसमें भुने हुए ओट्स डालें और लगातार चलाते रहें ताकि गांठें न पड़ें। गैस की आंच धीमी कर दें और कड़ाही को ढककर 2-3 मिनट के लिए पकने दें, जब तक कि ओट्स सारा पानी सोख न लें और खिले-खिले न हो जाएं। फिर इसका आनंद लें।
