Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर अमेठी डिपो की तैयारी, दो दर्जन अतिरिक्त बसें चलेंगी


अमेठी। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए अमेठी रोडवेज डिपो ने विशेष व्यवस्था की है। गुरुवार दोपहर 1 बजे मिली जानकारी के अनुसार परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को उनके परीक्षा केंद्रों तक समय पर पहुंचाने के लिए डिपो से लगभग दो दर्जन अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा।जिले के अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्र अंबेडकर नगर, अयोध्या, बाराबंकी, प्रतापगढ़ सहित अन्य जनपदों में बनाए गए हैं। बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों के आवागमन को देखते हुए परिवहन विभाग ने प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त बसें लगाने का निर्णय लिया है, जिससे यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।अमेठी बस डिपो के इंचार्ज आर.के. वर्मा ने बताया कि परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त बसों की संख्या और बढ़ाई जा सकती है। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को यात्रा के दौरान अपना एडमिट कार्ड और आधार कार्ड साथ रखना अनिवार्य होगा। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही उन्हें निर्धारित सुविधा प्रदान की जाएगी।परिवहन विभाग ने चालक और परिचालकों को भी आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। बस संचालन की लगातार निगरानी की जाएगी ताकि किसी भी मार्ग पर यात्रियों को असुविधा न हो। विभाग ने अभ्यर्थियों से समय से घर से निकलने, आवश्यक दस्तावेज साथ रखने और यात्रा के दौरान नियमों का पालन करने की अपील की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |