Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः संग्रामपुर पुलिस का गुडवर्क।! तीन चोर गिरफ्तार, मिली सलाखे


संग्रामपुर/अमेठी। जिले की संग्रामपुर पुलिस ने अपराध और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को मुखबिर की सूचना के आधार पर एक विशेष अभियान चलाकर पकड़ा। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी लंबे समय से क्षेत्र में चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे और उनकी तलाश की जा रही थी। थाना संग्रामपुर क्षेत्र के ग्राम सभा नेवादा कनू में 17 जून को एक घर में अज्ञात चोरों द्वारा घर में घुसकर चोरी की गई थी।उसी मामले को लेकर आज थाना संग्रामपुर पुलिस ने गांव के तीन अभियुक्त शिवम् पाण्डेय पुत्र कालिका प्रसाद पाण्डेय ,पंकज पांडेय पुत्र राम शिरोमणि पाण्डेय  व अमित पाण्डेय उर्फ मोनू पुत्र रमेश चंद्र पांडेय को कुल 10000 रूपया नकदी एक तमंचा व एक जिन्दा  कारतूस के साथ गिरफ्तार करके सम्बंधित धाराओं में जेल भेजा ।थाना संग्रामपुर प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि क्षेत्र के नेवादा कनू दलित बस्ती निवासी शिव मोहन के घर बीते 17 जून की रात में अज्ञात चोरों द्वारा घर में रखे नकदी व जेवरात चोरी कर लिया गया था पीड़ित की तहरीर संग्रामपुर पुलिस जांच कर रही थी आज तीन अभियुक्त चोरी के मामले में   गिरफ्तार किया गया तीनो के पास कुल 10000 रूपया नकदी व एक अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस बरामद किया गया इनको सम्बंधित धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया। संग्रामपुर थाना प्रभारी संजय सिंह  बताया कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में सुरक्षा की भावना बढ़ी है तथा पुलिस की कार्यशैली की सराहना की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। थाना प्रभारी ने कहा कि जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। कानून व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |