Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः कमरौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई! हत्या का वांछित आरोपी गिरफ्तार


कमरौली/अमेठी। जिले की कमरौली पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को गुप्त सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दबिश देकर पकड़ा। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर लोगों का भरोसा बढ़ा है। पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त लल्लन को गिरफ्तार कर लिया है। कमरौली थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए उसे दबोचा। इस मामले में पहले ही पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान लल्लन पुत्र सहजराम (लगभग 42 वर्ष) के रूप में हुई है। वह ग्राम पूरे मोलना मजरे बरसण्डा, थाना कमरौली, जनपद अमेठी का निवासी है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, हत्या के इस मामले में कुल छह लोग नामजद थे। घटना में शामिल पांच अभियुक्तों को पहले ही गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज दिया गया था। लल्लन इस मामले में फरार चल रहा था और उसकी तलाश जारी थी। वह थाना कमरौली में दर्ज धारा 191(2), 191(3), 190, 103(1), 109, 351(3) बीएनएस के तहत वांछित था। अमेठी पुलिस अधीक्षक सरवणन टी के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह सफलता मिली है। गिरफ्तारी के बाद कमरौली थाना पुलिस अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर रही है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में थानाध्यक्ष मुकेश कुमार पटेल, हेड कांस्टेबल सुरेश मिश्रा, कांस्टेबल कमल सिंह यादव, प्रदीप पाठक और रिक्रूट कांस्टेबल महेन्द्र सिंह शामिल थे। पुलिस अधीक्षक ने टीम के सराहनीय कार्य की प्रशंसा की है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार पटेल ने बताया कि हत्या के मामले में फरार चल रहे अंतिम आरोपी को पुलिस ने गुप्त सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने ठिकाने बदल रहा था। पुलिस टीम उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही हत्या कांड में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |