Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

आगराः उप शिक्षा निदेशक,सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) आगरा मंडल आगरा,एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से बेसिक एजुकेशन मूवमेंट ऑफ इंडिया के पदाधिकारियों की शिष्टाचार भेंट


आगरा। बेसिक एजुकेशन मूवमेंट ऑफ इंडिया के तत्वावधान में संगठन के पदाधिकारियों ने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) आगरा में उप शिक्षा निदेशक एवं डायट प्राचार्य अनिरुद्ध यादव, सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक आगरा मंडल आगरा धीरेन्द्र यादव,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार से शिष्टाचार भेंट की।

भेंट के दौरान संगठन द्वारा प्रस्तावित शैक्षिक कार्यशाला एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पर्यावरण योद्धाओं तथा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे 125 शिक्षकों के सम्मान समारोह को लेकर विस्तृत चर्चा एवं परिचर्चा की गई। संगठन के पदाधिकारियों ने इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में सहभागिता हेतु उप शिक्षा निदेश,सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक आगरा मंडल आगरा एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय को औपचारिक रूप से आमंत्रित भी किया। पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र  में विशेष योगदान देने  वाले डायट प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार वार्ष्णेय से मुलाकात कर उन्हें आमंत्रित किया।

इस अवसर पर संगठन के जिला अध्यक्ष आलोक जैन, जिला उपाध्यक्ष मलय कुमार दास, जिला महिला प्रमुख डॉ. प्रेमलता शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष डॉ. कुसुम शर्मा, ब्लॉक कार्यक्रम प्रभारी अछनेरा डॉ. रश्मि सिंघल, ब्लॉक अध्यक्ष बिचपुरी प्रीति पाराशर,ब्लॉक अध्यक्ष बाह डॉ राजकुमार,डॉ. पवन कुमार, प्रेम नारायण शर्मा, मंडल संरक्षक सत्यपाल सिंह, जिला संरक्षक डॉ. बहोरन सिंह, जिला कार्यकारिणी सदस्य ज्योति जैन एवं मिली जैन, मंडल कोषाध्यक्ष ज्योति, जिला मीडिया प्रभारी अमित कुमार, मंडल महामंत्री डॉ. सतीश कुमार, मंडल अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार, मंडल महिला प्रमुख मीना कुमारी सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. पुष्पेंद्र सिंह, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. राकेश कुशवाह तथा प्रदेश महिला प्रमुख डॉ. मेलिना चैहान,प्रदेश महिला उपाध्यक्ष रजनी वाला सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

संगठन के पदाधिकारियों ने शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण एवं शिक्षक सम्मान जैसे जनहितकारी विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प व्यक्त किया।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |