Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ : युवा पीढ़ी और समाज को नशा मुक्त करने के उद्देश्य से एक विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया ! युवाओं को नशे की लत से बचाना और मुख्य धारा में लाना हमारा मुख्य उद्देश्य-मुख्य चिकित्सा अधिकारी


लखीमपुर खीरी। देश की युवा पीढ़ी को नशे के दलदल से बचाने और समाज को नशामुक्त करने के उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलिया में एक विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित इस संगोष्ठी में विशेषज्ञों ने नशीली दवाओं के बढ़ते चलन पर चिंता व्यक्त की और अपने विचार व्यक्त किए।  सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय ड्रग डे मनाने का मुख्य उद्देश्य बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों को नशीली दवाओं की लत से बचाना है। कार्यक्रम में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि नशा करने वाले लोगों के प्रति समाज को अपना नजरिया बदलना होगा। उनके साथ भेदभाव खत्म कर, उन्हें सहानुभूति और सही इलाज के जरिए समाज की मुख्य धारा में वापस लाने के लिए प्रेरित करना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। सीएचसी पालिया में ओपिओइड सब्स्टिट्यूशन सेंटर स्थापित किया गया है, जहां इस समय 74 लोगों का इलाज चल रहा है।तराई के जंगलों में या उसके आसपास रहने वाले थारू जनजाति के लोगों और उनके बच्चों को भी नशे की लत से बचाने के लिए जागरूकता कार्यक्रमों को किए जाने की जरूरत है। वर्तमान समय में देखा जा रहा है कि जंगली क्षेत्र में रहने वाले लोग भी नशे की ओर तेजी से आकर्षित हो रहे हैं। ऐसे में नशे के दुष्प्रभावों को लेकर जागरूकता से ही इसे रोका जा सकता है।गोष्ठी का संचालन काउंसलर अंकित दीक्षित द्वारा किया गया। गोष्ठी में स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों, स्थानीय चिकित्सकों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने एक साथ सहभागिता की। कार्यक्रम में उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रमोद रावत, डॉ. नवीन गुप्ता, रंजीत कुमार, अधीक्षक डॉ. राजेंद्र सिंह, डॉ. भरत सिंह, चित्रांशु समाज कल्याण परिषद पलिया कलां से परियोजना प्रबंधक जितेन सिंह, ओएसटी लखीमपुर खीरी से डॉ. अभिषेक वर्मा और सचिन वर्मा आदि सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समस्त अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।सभी उपस्थित जनों ने समाज को नशामुक्त बनाने और इसके दुष्प्रभावों के प्रति ग्रामीण स्तर तक जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |