Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः चंद्रिका देवी मंदिर परिसर की दुकान से चोरी, दुकान से नकदी गायब, सीसीटीवी में कैद हुई घटना


लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन के बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र अंतर्गत कठवारा चैकी क्षेत्र के मां चंद्रिका देवी मंदिर परिसर स्थित एक होलसेल दुकान से चोरों ने नकदी चोरी कर ली और यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वहीं मंदिर परिसर में अतुल सिंह की तांबे के पात्र और पूजन सामग्री की होलसेल दुकान है। रविवार रात लगभग दो बजे चोर दुकान में घुस गए। उन्होंने गल्ले में रखी नकदी चुराई और मौके से फरार हो गए। वहीं सुबह दुकान मालिक को चोरी की जानकारी हुई, जिसके बाद उन्होंने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में चोरी की पूरी घटना रिकॉर्ड मिली। पीड़ित ने बख्शी का तालाब पुलिस को घटना की सूचना दी। वहीं पुलिस के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है, आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |