Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मिर्जापुर: 25 हजार का ईनामिया शातिर अभियुक्त गिरफ्तार


चुनार/मिर्जापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ तथा गो-तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सहित इनामियां अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षकध्थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है। 

उक्त निर्देश के अनुक्रम में पुलिस अधीक्षक आपरेशन व क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में थाना चुनार पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सोमवार को थाना चुनार पर पंजीकृत गोवध निवारण अधिनियम से सम्बन्धित 25 हजार के ईनामियां वांछित अभियुक्त दिलीप कुमार उर्फ सुभाष उर्फ अब्बास पुत्र रक्सू राम निवासी उमापुर सरैया थाना भगवानपुर जनपद कैमुर बिहार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चुनार पुलिस द्वारा आयुध अधिनियम पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को जेल भेजा गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |