लखनऊः आधी रात दबंगों ने घर पर पथराव कर तोडी कार , महिलाओं से अभद्रता कर धमकी का आरोप
June 05, 2026
आलमबाग। आशियाना थाना इलाके में बीते बुधवार रात्रि दबंगों ने आधी रात एक व्यक्ति के घर पर पथराव कर कार क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं पीड़ित ने उक्त दबंगों के खिलाफ महिलाओं से अभद्रता व धमकी देने का आरोप लगा नामजद शिकायत की है। आशियाना थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर-जी एलडीए कॉलोनी निवासी विक्रांत पुत्र स्वर्गीय भीखू प्रसाद ने बताया बीते 3 जून की रात परिवार के साथ घर में सो रहे थे ।इसी दौरान पत्तू उर्फ मनीष राजपूत, पुष्पेंद्र, शिवा तथा उनके साथ आए कुछ अज्ञात युवक उसके घर पहुंचे और गुम्मों व पत्थरों से पथराव शुरू कर दिया। शोर-शराबा होने पर परिवार के लोग बाहर निकले तो आरोपितों ने महिलाओं के साथ गाली-गलौज करते हुए उनकी कार क्षतिग्रस्त करते हुए जान से मारने की धमकी दे फरार हो गए। आरोप है कि उक्त हमलावरों अवैध असलहे और धारदार चाकू थे जो वह साथ लेकर आए थे। आशियाना थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया पीड़ित विक्रांत की नामजद शिकायत पर गुरुवार को केस दर्ज किया गया है। आरोपी हमलावरों की तलाश की जा रही है।
.jpg)