लखनऊः बुजुर्ग पीड़ित की मदद करने पहुंचे भाजपा सभासद से पुलिस ने किया दुर्व्यवहार,सभासद ने जताई नाराजगी
June 08, 2026
लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन के इटौंजा थाने पर अहमदपुर खेड़ा के एक बुजुर्ग रामौतार के मामले में नामित भाजपा सभासद बुजुर्ग पीड़ित की मदद करने के इरादे से इटौंजा थाने गए थे, जहां थाने पर एक पुलिसकर्मी ने नामित भाजपा सभासद से दुर्व्यवहार से बात की। जिस पर सभासद ने नाराजगी जताते हुए कहा कि पुलिस को हर मामले में सिर्फ पैसा चाहिए, पीड़ित और जनता की आवाज बिना पैसे के इटौंजा थाना में नहीं सुनी जायेगी। इसी दौरान इटौंजा थाना प्रभारी निरीक्षक सोबरन सिंह आ गए और उन्होंने सभासद को समझाकर अपने कक्ष में ले जाकर समझाया बुझाया। जब थाने से सभासद बाहर निकले तो, उन्होंने कहा कि आज योगी सरकार में जहां सरकार जनता के हित के लिए काम कर रहे हैं, वहीं पुलिस हर मामले में पैसे की तलाश में रहती है और बिना पैसे के किसी पीड़ित की बात सुनने तक की पुलिस तैयार नहीं होती हैं। वहीं जब सभासद अपनी बात रखना चाह रहे थे, तों एक सिपाही ने उनसे कहा कि आप शांत हो जाये हटिए,तब सभासद ने कहा जब आप नेता और भाजपा नामित सभासद से दुर्व्यवहार से बात कर रहे हैं, तो आमजनता से आप कैसे बात करते होंगे। इस बात को लेकर उन्होंने सभासद ने नाराजगी जताते हुए सिपाही पर थाने से भागने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई और कार्यवाही की मांग की है।
