लखनऊः सहपाठी युवक ने मारपीट कर युवती का मोबाइल फोन छीना
June 07, 2026
आलमबाग। कृष्णा नगर इलाके के न्यू इंद्रलोक कॉलोनी में रहने वाली एक युवती ने अपने सहपाठी पर मारपीट कर मोबाइल फोन छीनने और मोबाइल फोन का गलत इस्तेमाल करने की धमकी देने का आरोप लगा पुलिस से शिकायत की है। न्यू इंद्रलोक कॉलोनी में रहने में रहने वाली महक यादव पुत्री गोविंद यादव का आरोप है कि उसके साथ में पढ़ने वाला सरोजनीनगर बाग नंबर तीन निवासी अनुज यादव ने मारपीट कर उसका मोबाइल फोन छीन लिया और उसे धमकी दिया है कि वह उसके मोबाइल फोन का गलत इस्तेमाल करेगा। घटना की शिकार युवती ने शनिवार को कृष्णा नगर थाने पहुंच आरोपित सहपाठी के खिलाफ शिकायत की है। कृष्णा नगर इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि युवती की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
.jpg)