Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

नागपुर के छात्र को अबू धाबी में मिला परीक्षा केंद्र, अधिकारी बोले- 'नया प्रवेश पत्र जारी करेंगे'


नीट यूजी 2026 परीक्षा का दोबारा आयोजन 21 जून को होना है। पेपर लीक के आरोप लगने के बाद पहली परीक्षा रद्द कर दी गई है। हालांकि, दूसरी परीक्षा के दौरान भी तकनीकी खामी के चलते नागपुर के एक छात्र को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नागपुर के छात्र को नीट परीक्षा के लिए अबू धाबी में परीक्षा केंद्र दे दिया गया। इसकी शिकायत अधिकारियों से की गई तो उन्होंने गलती मानी और छात्र को दूसरा एडमिट कार्ड जारी करने की बात कही। एनटीए ने भी एक्स पर बताया कि छात्र को जल्द ही नागपुर में एक परीक्षा केंद्र दिया जाएगा।

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी कि लापरवाही के कारण नागपुर के अब्दुल्लाह नामक छात्रा को री एग्जाम के लिए सीधे अबूधाबी (यूएई) का परीक्षा केंद्र आवंटित कर दिया गया है। इस वजह से उसके परिवार की चिंता है बढ़ गई है। प्रवेश पत्र देखकर छात्र और उसके माता-पिता स्तब्ध रह गए।

अब्दुल्लाह ने परीक्षा केंद्र के लिए अपनी पहली तीन पसंद के रूप में नागपुर, वर्धा ,भंडारा का चयन किया था, लेकिन इन सभी विकल्पों को नजरअंदाज करते हुए उसे सीधे विदेश में स्थित केंद्र आवंटित कर दिया गया। इस गड़बड़ी के बाद अभिभावकों ने तुरंत हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। अधिकारियों ने तकनीकी त्रुटि स्वीकार करते हुए आश्वासन दिया है कि जांच के बाद संशोधित प्रवेश पत्र जारी कर दिया जाएगा।

इसे एक बड़ी गड़बड़ी के रूप में देखा जा रहा है, जिसने फिर एक प्रशासन को सवालों को घेरे में ला खड़ा किया है। प्रशासकीय अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया और परिवार से संपर्क किया गया। छात्र के परिजनों को ईमेल के माध्यम से शिकायत दर्ज करने का निर्देश दिए गए और गलती सुधारने का आश्वासन भी दिया गया।

छात्र के पिता डॉक्टर मोहम्मद तालिब ने कहा, "एडमिट कार्ड आने के बाद हम लोग ने जब पढ़ा कि ये अबू धाबी सेंटर दिया है। हम लोग हैरान रह गए और फिर हमने दोस्तों से, उसके टीचर से सलाह ली। उनका कहना था कि हेल्पलाइन नंबर पर फोन करके बताओ। हमने उनको फोन करके बताया। तो उन्होंने हमको एक मेल आईडी दिया कि ये मेल आईडी के ऊपर आपकी कंप्लेंट भेजो। हमने उन पर कंप्लेंट भेज दी और जो एडमिट कार्ड इशू हुआ उसकी भी एक कॉपी उनको अटैच करके भेजी। उसके बाद उनका फोन आया कि हम आज 4:00 बजे तक तुमको नया हॉल टिकट इशू करेंगे।"

छात्र के पिता ने बताया कि पिछले परीक्षा बहुत अच्छी हुई थी। सरस्वती विद्यालय शंकर नगर उसको सेंटर मिला था और उसका पेपर भी बहुत अच्छा गया था। अब कैंसिल होने के बाद में उसने दोबारा वैसी प्रिपरेशन की। प्रिपरेशन बहुत अच्छी थी उसके, लेकिन ऐसा होने से वह बहुत शॉक में है। उसको कन्विंस करने की कोशिश कर रहे हैं। अगर वो कन्विंस हो जाता है तो कल के एग्जाम में अगर नागपुर सेंटर मिल जाता है तो हम अपीयर हो जाएंगे। नागपुर, वर्धा, भंडारा में सेंटर मिला तो परीक्षा दे पाएंगे। इसके अलावा अगर और कोई सेंटर मिलता है तो फिर परीक्षा नहीं दे पाएंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |