Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

उत्तराखड: जिलाधिकारी ने संजीवनी फल प्रसंस्करण इकाई का किया निरीक्षण ! उत्पादों की गुणवत्ता, पैकेजिंग एवं विपणन पर विशेष ध्यान देने के दिए निर्देश


उत्तराखड । जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने गुरुवार को विकासखंड गरुड़ स्थित संजीवनी आजीविका स्वायत्त सहकारिता की फल प्रसंस्करण इकाई का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इकाई द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों के निर्माण, गुणवत्ता, विपणन, मार्केटिंग तथा महिलाओं की भागीदारी की जानकारी ली।

जिलाधिकारी ने स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्यों से संवाद कर उनके कार्यों की जानकारी ली तथा उत्पादों की गुणवत्ता को बाजार की मांग के अनुरूप बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उत्पादों के स्टैंडराइजेशन, आकर्षक पैकेजिंग एवं प्रभावी ब्रांडिंग पर विशेष ध्यान दिया जाए, जिससे स्थानीय उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध हो सके और महिलाओं की आय में वृद्धि हो।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फल प्रसंस्करण इकाई की व्यावसायिक प्रगति के लिए ठोस कार्ययोजना बनाकर विपणन व्यवस्था को और सशक्त करने के निर्देश दिए, ताकि स्थानीय फल आधारित उत्पादों को अधिक से अधिक बाजार मिल सके और स्वरोजगार के नए अवसर सृजित हों।

निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी वैभव कांडपाल, परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, खंड विकास अधिकारी, रीप के सहायक प्रबंधक (सेल्स) कमल कांत जोशी, तारा प्रसाद, आजीविका समन्वयक महेन्द्र सिंह नेगी, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन गरुड़ के ब्लॉक मिशन प्रबंधक, क्षेत्रीय समन्वयक तथा संजीवनी क्लस्टर लेवल फेडरेशन, शांति बाजार के कार्मिक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |