आगरा। फिरोजाबाद। आगरा खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत जनसंपर्क अभियान को आगे बढ़ाते हुए एमएलसी प्रत्याशी ने जनपद फिरोजाबाद के फरिहा (ब्लॉक हाथवंत शेखूपुर) में प्रबुद्ध स्नातक मतदाताओं के साथ बैठक कर संवाद स्थापित किया। इस दौरान उन्होंने स्नातकों, युवाओं, शिक्षा, रोजगार एवं क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं पर चर्चा करते हुए उन्हें विधान परिषद में मजबूती से उठाने का आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा कि स्नातकों और युवाओं के अधिकारों की रक्षा तथा क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर सदन में उठाना उनका संकल्प है। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास और समर्थन उन्हें निरंतर जनसेवा के लिए प्रेरित करता है।
बैठक में भानु प्रताप सिंह, पूर्व चेयरमैन रवींद्र दिवाकर, युगल चैहान, राजा भैया डोरसा, सत्यपाल लोधी, सत्यवीर प्रधान, भोला ठाकुर, प्रेम पाल सिंह, पूर्व चेयरमैन भीकम सिंह दिवाकर, सभासद विनाका टेलर, रामनाथ भारद्वाज, मुन्ना लालगुप्ता, कमलेश यादव,रमुनेंद्र जादौन, विवेक उपाध्याय, अमर पाल सिंह, सभासद आसिफ एवं भानु सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय प्रबुद्धजन एवं युवा स्नातक उपस्थित रहे।
