मिर्जापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपदीय पुलिस द्वारा अपराध नियन्त्रण एवं अपराधियों के विरूद्ध जनपद में समय-समय पर अभियान चलाकर कार्यवाही करने तथा मा0न्यायालय द्वारा जारी सम्मनध्वारण्ट तथा कुर्की की उद्घोषणा आदि की कार्यवाही शत प्रतिशत करने हेतु निर्देशित किया गया है । इसके साथ ही पंजीकृत अभियोगों के सफल अभियोजन एवं अभियुक्तों को गिरफ्तार किये जाने हेतु नियमानुसार विधिक कार्यवाही भी करायी जा रही है ।
थाना को0देहात जनपद मीरजापुर पर पंजीकृत बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त विशाल चैहान पुत्र महंगु चैहान निवासी छोटी बारी भरूहना थाना को0 देहात जनपद मीरजापुर के विरूद्ध मा0न्यायालय द्वारा निर्गत आदेश के क्रम में 84 बीएनएसएस की कार्यवाही की गई । उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक परमहंस कुमार चैकी प्रभारी भरूहना थाना को0देहात मय पुलिस टीम द्वारा मुनादी करा कर, सार्वजनिक स्थान एवं अभियुक्त के घर के बाहर नोटिस चस्पा किया गया तथा आस-पास के लोगों को भी इस बारे में अवगत कराया गया। यदि उपरोक्त अभियुक्त न्यायालय के समक्ष उपस्थित नही होते हैं तो शीघ्र ही इनके विरूद्ध कुर्की की कार्यवाही की जायेगी।
