Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः वांछित धराये, गये जेल


प्रतापगढ़। अपराध नियंत्रण अभियान के तहत जिले में लालगंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत  उदयपुर तथा लीलापुर पुलिस ने वांछितो को दबोचकर जेल भेज दिया। लीलापुर पुलिस ने गैरइरादतन हत्या के मुकदमें में वांछित आरोपी को बुधवार की सुबह दबोचकर जेल भेज दिया। थाने के दरोगा शहंशाह खान फोर्स के साथ गश्त पर निकले थे। थाना क्षेत्र के बहलोलपुर निवासी छोटू फकीर पुत्र शहबान खान को पुलिस ने वांछित आरोपी के तौर पर उसके घर के पास से हिरासत मे ले लिया। पूछतांछ के बाद पुलिस ने दोपहर बाद आरोपी को जेल भेज दिया। वहीं अभियान के तहत उदयपुर पुलिस ने भी धमकी व तोडफोड के मुकदमे मे दो वांछितो को धर दबोचा। थाने के दरोगा संजय यादव फोर्स के साथ गश्त पर निकले थे। पुलिस टीम को थाना क्षेत्र के भंवरी राहाटीकर निवासी सीताराम पुत्र राम आनन्द व हरकेश बहादुर पुत्र राम आसरे को मुकदमें में वांछित होने के कारण हिरासत मे ले लिया। पुलिस ने दोपहर बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |