प्रतापगढः ब्लाक स्तरीय अफसरो की नामौजूगी से ग्रामीणों में नाराजगी
June 22, 2026
लालगंज/प्रतापगढ़। रात्रिकालीन चैपाल मे अफसरो की नामौजूदगी पर ग्रामीणो में नाराजगी देखी गयी। विकासखण्ड सांगीपुर के संविलियन विद्यालय राजमतीपुर में रविवार को रात्रिकालीन चैपाल का आयोजन किया गया था। इसमें बड़ी संख्या में अपनी समस्याओ को लेकर ग्रामीण जुटे हुए थे। ग्रामीणो को उम्मीद थी कि वह सीधे अफसरो के सामने अपनी समस्या रख कर निदान करा सकेंगे। लेकिन चैपाल में ब्लाक स्तरीय अधिकारियों व कर्मचारियों के न आने से ग्रामीणों में मायूसी दिखी। वहीं चैपाल मे मौजूद सांगीपुर एसओ गौरव त्रिवेदी ने पुलिस से जुडी समस्याओं पर सुनवाई की तथा ग्रामीणों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। सीएचसी सांगीपुर अधीक्षक डा0 धर्मेन्द्र शुक्ला ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारियां दी। चैपाल में ब्लाक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की अनुपस्थिति को लेकर प्रधान प्रतिनिधि संजय सिंह ने मुख्यमंत्री से शिकायत की बात कही है।
.jpg)