Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

जगदीशपुर: कडी सुरक्षा के बीच दफन किए गए ताजिए


जगदीशपुर/अमेठी। विकास खंड के अंतर्गत वारिसगंज रानीगंज आनंद नगर,भारीमऊ, पूरे गौहर, खैरात पुर,सहित विभिन्न गाँवों में दसवीं मोहर्रम के अवसर पर  कडी सुरक्षा के बीच ताजियों को दफन किया गया ।जहां सुरक्षा के कडे इंतजाम किए गए थे और चप्पे चप्पे पर प्रशासन मुस्तैद रहा ।वहीं उच्च अधिकारी भी भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था को चाक चैबंद बनाने में जुटे रहे । दसवीं मोहर्रम के अवसर पर निहालगढ जगदीशपुर स्थित ए एच इंटर कॉलेज के समीप कर्बला में नम आंखो से ताजियों को या हुसैन या हुसैन की सदाओ के बीच दफनाया गया।वहीं निहालगढ स्थित इमामबाडे से शाम के समय ऐतिहासिक जुलूस ताजियों के साथ रवायती अंदाज में निकाला गया।इस दौरान लोग ढोल-नगाड़े, ताशों आदि परंपरागत वाद्यों के गूंज के बीच हजरत इमाम हुसैन को याद करते हुए मातम मनाते व मरसिया ,नोहा पढते हुए आगे बढ रहे थे ।जिसमें शामिल बच्चे, जवान, बूढ़े सभी या हुसैन या हुसैन का नारा बुलंद कर रहे थे। वहीं ताजिया देखने के लिए आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी काफी संख्या में शामिल हुए।वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी संजय चैहान, पुलिस अधीक्षक सरवणन टी, उपजिलाधिकारी नितेश राज,क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह थानाध्यक्ष जगदीशपुर तों वहीं भाले सुल्तान शहीद स्मारक थानाध्यक्ष अजयेंद्र कुमार पटेल क्षेत्र में मुस्तैद दिखें एवं भारी संख्या में पुलिस व पीएसी के जवान डटे रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |