Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: कंटेनर ने मारी टक्कर, महिला की मौत, पति गंभीर रूप से घायल, गुस्साए लोगों ने कई घंटे सड़क किया जाम! विधायक, एसीपी व एसडीएम के समझाने पर मानें,परिजन, सरकारी योजनाओं का मिलेगा लाभ


लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन के महिंगवां थाना क्षेत्र में बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कुंम्हरवां सड़क पर तेज रफ्तार कंटेनर की टक्कर से साइकिल सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई और पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने करीब चार घंटे तक सड़क को जाम करके हंगामा किया। वहीं स्थानीय विधायक योगेश शुक्ला और एसीपी बीकेटी विकास पांडेय ने लोगों को समझाकर शांत कराया। एसडीएम बीकेटी और तहसीलदार शरद सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कंटेनर और चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी हैं। मृतका की पहचान राम प्यारी 42 वर्ष के रूप में हुई। वह नोहरीपुरवा की रहने वाली थी और पति मंशाराम का अस्पताल में इलाज चल रहा है। परिजनों ने बताया कि मंशाराम पत्नी राम प्यारी के साथ कुम्हारवा स्थित एक बैंक से पैसा निकालने आए थे, दोपहर करीब 12 बजे पैसा निकालकर साइकिल से दोनों घर जा रहे थे, इस दौरान इटौंजा की और से आ रहे कंटेनर ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसमें राम प्यारी की मौके पर मौत हो गई। मंशाराम गंभीर रूप से घायल हो गए।शौ शैय्या अस्पताल बीकेटी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर मंशाराम को ट्रामा सेंटर केजीएमयू लखनऊ भेज दिया गया। हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं मृतका के परिजन और स्थानीय लोगों ने करीब 1 बजे घटना स्थल पर हंगामा शुरू किया। पुलिस ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि मृतक के 3 बच्चे हैं, जिनकी उम्र करीब 2 वर्ष, 6 वर्ष और 8 वर्ष है। ग्रामीणों ने मांग उठाई कि प्रत्येक बच्चे को 50-50 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाए। महिला के पति मंशाराम का उचित इलाज कराया जाए। वहीं विधायक योगेश शुक्ला ने आश्वासन दिया कि बच्चों को मुख्यमंत्री से मिलवाया जाएगा। उनके आवास, शिक्षा और अन्य आवश्यक सुविधाओं के लिए मुख्यमंत्री से बातचीत की जाएगी। इस पर शाम करीब 5 बजे लोग शांत हुए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |