Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः गायत्री परिवार द्वारा प्राकृतिक उपचार शिविर में शरीर शुद्धि के महत्व पर हुई परिचर्चा


लालगंज/प्रतापगढ़। नगर स्थिर सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कालेज के सभागार में बुधवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा छः दिवसीय प्राकृतिक उपचार शिविर का शुभारंभ हुआ। गायत्री चेतना केन्द्र के तत्वाधान में प्रारम्भ हुए शिविर का शुभारंभ निदेशक आचार्य रामअवधेश मिश्र व वरिष्ठ अधिवक्ता ज्ञानप्रकाश शुक्ल एवं हरिद्वार गायत्री परिवार के दिपांकर सिंह आत्रेय एवं आंवलखेड़ा से पधारे नन्दू भइया ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर किया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ0 वीरेश सिंह ने शिविर के उददेश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस जरिए लोगों को शरीर की विषाकता को दूर किये जाने के उपाय उपयोगी होंगे। सह संयोजिका प्रीती सिंह ने शिविर में शरीर शुद्धि योग तथा प्राकृतिक उपचार की उपादेयता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता आचार्य रामअवधेश मिश्र एवं संचालन शिक्षाविद रामेश्वर प्रसाद यादव ने किया। शिविर में शरीर तथा मन व आत्म शुद्धि को लेकर प्रशिक्षार्थियों को विभिन्न योग के गुर बताए गए। इस मौके पर राजीवनाथ पाण्डेय, अशोक मिश्र, मुनेश कुमार, जयवंती, इन्द्रा आदि रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |