Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

सिंहपुर: दो सांडों की लड़ाई में एक कुएं में गिरा, बची जान


सिंहपुर/अमेठी। थाना शिवरतनगंज क्षेत्र के हाथरोहाना गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दो सांड आपस में लड़ते-लड़ते बेकाबू हो गए। इसी दौरान एक सांड संतुलन खो बैठा और पास स्थित कुएं में जा गिरा।सांड के कुएं में गिरने की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर जुट गए। कुएं में फंसे सांड को बाहर निकालने के लिए ग्रामीणों ने घंटों तक कड़ी मशक्कत की। रस्सियों और स्थानीय संसाधनों की मदद से चलाए गए रेस्क्यू अभियान के बाद सांड को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।सांड के बाहर निकलते ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। घटना के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। ग्रामीणों की तत्परता और सामूहिक प्रयास से एक बेजुबान जानवर की जान बच गई, जिसकी क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |