आगरा: नवागत एडी बेसिक से की शिष्टाचार मुलाकात
June 02, 2026
आगरा । जनपद आगरा में सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक के पद पर स्थानांतरित होकर आए श्री धीरेंद्र कुमार जी से प्रतिनिधि मंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर उनको बुके, माला एवं पटका पहनाकर सभी ने स्वागत किया। स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से राणा सुशील सिंह, सम्पादक हरियाणा प्रभात टाइम्स, डॉ० दिग्विजय पचैरी, जिला प्रशिक्षण आयुक्त ( स्काउट), डॉ० मनोज कुमार पाठक, सहायक सचिव, स्काउट ध्गाइड, जितेन्द्र प्रताप सिंह एवं सौरभ जौहरी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
