Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः जन्मतिथि में हेरफेर करके कराया दानपत्र और वृद्धा को बनाया बंधक, पुलिस को दी गई तहरीर


कुंडा/प्रतापगढ़। संपत्ति की लालच ने एक बार फिर पारिवारिक रिश्तों को कटघरे में खड़ा कर दिया है। महेशगंज थाना क्षेत्र के अन्नावा गांव में वृद्ध मां की जमीन को लेकर शुरू हुआ विवाद अब गंभीर आरोप-प्रत्यारोप में बदल गया है। बेटे ने आरोप लगाया है कि रिश्तेदारों ने उसकी मां को अपने कब्जे में रखकर उससे मिलने तक नहीं दिया और जमीन हड़पने की नीयत से अभिलेखों में कथित फर्जीवाड़ा कर करोड़ों की संपत्ति पर दानपत्र करा लिया।

ग्राम अन्नावा निवासी सदाशिव मौर्य ने महेशगंज पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उनकी मां सुन्दर देवी के उम्र संबंधी सरकारी अभिलेखों में सुनियोजित तरीके से हेराफेरी की गई। उनका आरोप है कि पहले आधार कार्ड में उनकी मां की जन्मतिथि 01 जनवरी 1921 दर्ज थी, लेकिन जाली एवं फर्जी जन्म प्रमाण पत्र के आधार पर इसे बदलकर 01 जनवरी 1948 करा दिया गया।

पीड़ित का कहना है कि उनकी मां वर्ष 2002 में ही वसीयतनामा कर चुकी थीं, इसके बावजूद नवंबर 2025 में उप निबंधक कार्यालय कुंडा में दानपत्र तैयार कराकर पूरी संपत्ति दूसरे पक्ष के नाम करा ली गई। सदाशिव का आरोप है कि दानपत्र के बाद से उनकी वृद्ध मां को आरोपित अपने पास रखे हुए हैं और उन्हें बेटे से मिलने नहीं दिया जा रहा है। इतना ही नहीं, मां से मिलने का प्रयास करने पर गाली-गलौज और मारपीट की धमकी भी दी जाती है।

मामले ने अब पारिवारिक विवाद से आगे बढ़कर दस्तावेजों में कथित फर्जीवाड़े और वृद्ध महिला की स्वतंत्रता से जुड़े गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़ित ने पुलिस से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |