Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: रोड पे खाना डालने को लेकर पड़ोसी ने युवक को पीटा, केस दर्ज


आलमबाग। कृष्णा नगर कोतवाली इलाके में बीते मंगलवार को पड़ोसी ने रोड पे खाना डालने को लेकर युवक की  जमकर पीटाई कर दिया। कृष्णा नगर कोतवाली इलाके स्थित आजाद नगर निवासी मुस्तकिम पुत्र स्व नसीम खाँ  के अनुसार बीते 2 जून की रात्रि करीब 11 बजे वह रोड पे खाना डाल रहे थे। आरोप है कि रोड पे खाना डालने को लेकर  पड़ोसी निसार अहमद उनके लड़के रिजवान, अदनान लड़कियाँ उजाली, जुगनू, गड्डी तथा उनकी पत्नी सकिना बेगम गाली गलौच करते हुए एक राय होकर गुम्मा चलाने लगे जिससे उसकी माँ नसीम बानो और भाई शेरू महताब, बहन हूस्ना का सर फट गया और जगह-जगह चोट लग गई । जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उपचार कराने के बाद उन्होंने स्थानीय कृष्णा नगर कोतवाली में पुलिस से लिखित नामजद शिकायत की है। पुलिस के अनुसार पीड़ित की शिकायत पर बुधवार को केस दर्ज कर तलाश किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |