लखनऊ: ब्लिकिंग्ट कस्टमर केयर पर कॉल करने पर खाते से कट गए 53 हजार रूपए
June 04, 2026
आलमबाग। कृष्णा नगर इलाके के एलडीए कॉलोनी सेक्टर डी1 में रहने वाले संतोष कुमार वर्मा को गुगल द्वारा ब्लिकिंट कस्टमर केयर पर कॉल करना महंगा पड़ गया और खाते से रुपए कट गए ।पीड़ित खाताधारक के अनुसार बीते 16 मई की शाम वह गुगल द्वारा ब्लिकिंट कस्टमर केयर का नंबर हासिल कर फोन किया तो उसके बैंक ऑफ इंडिया और एसबीआई बैंक खाते से कुल 52,900 रुपए निकलने का मैसेज प्राप्त हुआ। खाते से रुपए कटने की जानकारी होने पर पीड़ित ने साइबर सेल समेत कृष्णा नगर थाने पर लिखित शिकायत किया है। कृष्णा नगर पुलिस ने पीड़ित खाताधारक की शिकायत पर आईटी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
.jpg)