लखनऊः जीवन धारा योग एंड वैलनेस द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग कार्यक्रम आयोजित
June 21, 2026
लखनऊ। योग एवं वैलनेस के क्षेत्र के लिए समर्पित संस्था जीवन धारा योगा एंड वैलनेस प्रथम तल गुलमोहरअपार्टमेंट्स नियर डैडी कूल सरफराजगंज हरदोई रोड लखनऊ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया सइस अवसर पर जीवन धारा द्वारा संचालित योग के अनेकों कोर्सेज सर्टिफिकेट कोर्स योगा टीचर ट्रेनिंग कोर्स के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई स आगंतुक एवं आमंत्रित लोगों को योग शिक्षिका डॉक्टर मधु मिश्रा द्वारा योग कराया गया तथा योग द्वारा किस प्रकार बीमारी मुक्त तनाव मुक्त रह कर जीवन जिया जा सकता है एवं योग के स्वास्थ्य संबंधी क्या लाभ है इन सब के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया स इस अवसर पर जीवन धारा के निदेशक कैप्टन सरकार हैदर रिजवी ने लोगों से अपील किया कि प्रधानमंत्री मोदी जी के स्वस्थ भारत मिशन की संकल्पना को साकार रूप देने के लिए हर नागरिक को स्वस्थ रहने के लिए योग करना नितांत आवश्यक है स कार्यक्रम में भारी संख्या में चिकित्सक योग प्रशिक्षक एवं सम्मानित एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे स योग अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की भावना से ओतप्रोत इस कार्यक्रम का समापन स्वस्थ भारत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संकल्पना को पूरा करने के लिए सकारात्मक संकल्पों के साथ हुआ।
