Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः सपाइयों ने पार्टी कार्यालय पर आयोजित की मासिक बैठक


प्रतापगढ़। जिले में बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय मीराभवन पर मासिक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य एजेंडा बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने एवं बढ़ती मंहगाई, प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक, महिलाओं, छात्र-नौजवान किसानों की समस्याओं पर चर्चा हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि मौजूदा सरकार जनविरोधी है। जब भाजपा सत्ता से दूर थी तो महंगाई, रोजगार, छात्र-नौजवान और किसानों की समस्याओं पर चर्चा करती थी। सत्ता में आने के बाद असली मुद्दों से भटक गई है। महंगाई दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल के बेतहाशा वृद्धि से जनता त्रस्त है। भाजपाराज में महिलाएं सुरक्षित नहीं है अपराधियों के हौसले बुलंद है। भाजपा सरकार में अब तक जितनी भी प्रतियोगी परीक्षाएं हुई हैं सब लीक हुई है और पीडीए का आरक्षण लूटा जा रहा है।भाजपा सरकार हर तरह से फेल है। सभी समाजवादी साथियों को एकजुट होकर बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत कर भाजपा की जनविरोधी नीतियों को उजागर करते हुए, 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने में आमजन से अपील करें।

उक्त अवसर पर रानीगंज विधायक डॉक्टर आरके वर्मा, पट्टी विधायक राम सिंह पटेल, पूर्व विधायक नागेंद्र सिंह मुन्ना यादव, पूर्व विधायक राजकुमार पाल, जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी, जिला उपाध्यक्ष आशुतोष पाण्डेय, भैया राम पटेल, पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष मनीष पाल, अनिल यादव, जावेद अख्तर, भाई लाल यादव, अरुण पाल, संतोष यादव, शेर बहादुर यादव, डॉक्टर राम बहादुर पटेल, निसार अहमद, तबारक हुसैन, उर्मिला यादव, सांसद प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह पटेल, सांसद मीडिया प्रभारी वकार अहमद, अश्वनी सोनी, जगदीश मौर्य, अहमद अली, रामधन यादव, विनीत यादव, धीरज यादव, कमलेश मधुकर, आरके भीम, अब्दुल हई, सफात अहमद, शराफात उल्ला, इमरान खान, उत्तम सिंह, देवी लाल यादव, अनूप यादव, भागीरथी यादव, संदीप यादव, रमाशंकर यादव, पारसनाथ यादव, विनोद यादव, राजीव विश्वकर्मा, मानवेंद्र सिंह पटेल, विकास यादव, राजेश्वरी देवी, आशा देवी, हरिश्चन्द्र सरोज, प्रदीप कनौजिया, रविकांत पाठक, राजेश गौड़, अनाम अहमद, शिव प्रसाद सोनी, आदर्श शुक्ला, विमल यादव, मसूद सिद्दीकी, महेश मौर्या, प्रेम यादव, सोनू यादव, कृष्ण कुमार तिवारी, मुस्तफा जाफरी, सचिन शर्मा, राहुल चैधरी, राजेश सरोज, फिरोज अहमद सहित अन्य नेतागण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |