Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः एक दिवसीय दौरे पहुची प्रभारी मंत्री! सभी कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए- श्रीमती प्रतिभा शुक्ला


अमेठी। प्रदेश की महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की राज्य मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ला ने गुरुवार को अपने एक दिवसीय अमेठी दौरे के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने गौरीगंज स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ जिला कोर कमेटी की बैठक की तथा विकास भवन सभागार में जनपदीय अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक कर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों का जायजा लिया। प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिए कि सभी कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए तथा उन्हें सुनियोजित एवं प्रभावी ढंग से आयोजित किया जाए। उन्होंने कहा कि ब्लॉक स्तर पर आयोजित मेलों में सभी विभाग अपने-अपने स्टॉल लगाकर जनसामान्य को सरकारी योजनाओं की जानकारी दें तथा पात्र व्यक्तियों का मौके पर ही पंजीकरण कर उन्हें योजनाओं से लाभान्वित करें। उन्होंने 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ मां के नामष् अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं आमजन की सहभागिता से व्यापक स्तर पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। साथ ही चैपाल कार्यक्रमों के लिए प्रत्येक ब्लॉक में 10 गांवों का चयन करने तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों की सूची तैयार रखने को कहा, जिससे चैपाल के दौरान उनका सत्यापन किया जा सके। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |