Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कन्नौजः रेलवे परिसर में व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने किया वृक्षारोपण


गुरसहायगंज/कन्नौज। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा रेलवे परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर जिला महामंत्री ’संजीव गुप्ता संजू’ ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के आधार हैं और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।

प्रदेश उपाध्यक्ष ’अनुराग गुप्ता’ ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण समय की आवश्यकता है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।

कार्यक्रम में नगर महामंत्री केके राजपूत,भूरा कठेरिया, व्यापार मंडल के प्रवक्ता सिद्धार्थ गुप्ता तथा टिंकू बाथम,युवा व्यापार मंडल उपाध्यक्ष अमित प्रजापति,रजनीश कुशवाहा रामपाल सहित अन्य पदाधिकारी एवं व्यापारी उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।

वृक्षारोपण कार्यक्रम के माध्यम से व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने समाज को हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |