Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः शुकुलबाजार पुलिस की बड़ी कार्रवाई! चार अभियुक्त गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस बरामद


शुकुलबाजार/अमेठी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के अंतर्गत स्थानीय पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किया है।स्थानीय पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पूरे गुमान मोड़ बद्दापुर-दक्खिन गांव क्यार क्षेत्र से चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में अविनाश सिंह, अश्वनी सिंह, प्रह्लाद सिंह तथा शिव बरदान सिंह शामिल हैं।पुलिस ने बताया कि अभियुक्त मुकदमा संख्या 130ध्2026 धारा 191(2), 352, 351(3), 109(1), 324(4), 3(5) बीएनएस एवं गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित थे। तलाशी के दौरान एक अदद तमंचा .32 बोर, चार जिंदा कारतूस तथा दो खोखा कारतूस बरामद किए गए। साथ ही 23,400 रुपये नकद भी जब्त किए गए हैं।गिरफ्तारी सोमवार को दिन में  लगभग  तीन  बजे की गई। इस संबंध में थाना अध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि सभी आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक राजेश मौर्य, कांस्टेबल भूपेन्द्र सिंह, शिवम पाल, जंगबहादुर यादव, ऋषिकांत उत्कर्ष शर्मा, अर्पित दुबे एवं संदीप कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |