Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मुसाफिरखानाः पिकअप के टकराई कार, बनी आग का गोला


मुसाफिरखाना/अमेठी। जनपद के मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र मे एक बडी घटना होते होते बच गयी ,जहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सामने जा रहे पिकअप वाहन से टकरा गई, जिसके बाद कार आग का गोला बन गयी और देखते देखते सब खाक हो गया, वही कार सवार मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों ने तुरंत बाहर निकाला। उक्त घटना मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र के लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरौली गांव के पास हुई। लखनऊ से सुल्तानपुर की ओर जा रही कार ने पिकअप को टक्कर मारी। हादसे में नीता शुक्ला (48 वर्ष, पत्नी अजय शुक्ला) और उनके बेटे प्रथम शुक्ला गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मुसाफिरखाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घायल मां-बेटे को पहले मुसाफिरखाना सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सुल्तानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |