Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः गाली-गलौज का विरोध करना पड़ा महंगा! ईंट से हमले में युवक गंभीर रूप से घायल


अमेठी। कोतवाली क्षेत्र के घाटमपुर कोरारी गिरधारशाह गांव में मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। गाली-गलौज का विरोध करने पर एक युवक पर ईंट से हमला कर दिया गया, जिससे उसका कान गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका एक हिस्सा कट गया। घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अमेठी में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार किया गया।जानकारी के अनुसार, गांव निवासी अभय अपने घर के बाहर खड़ा था। आरोप है कि इसी दौरान गांव का ही पवन मिश्रा वहां पहुंचा और उससे गाली-गलौज करने लगा। अभय द्वारा विरोध किए जाने पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोप है कि पवन मिश्रा ने ईंट उठाकर अभय पर हमला कर दिया। ईंट उसके कान पर लगी, जिससे उसे गंभीर चोट आई और कान का एक हिस्सा कट गया।घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। परिजन और ग्रामीण घायल अभय को तुरंत सीएचसी अमेठी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। घटना की सूचना पुलिस को भी दे दी गई। पीड़ित पक्ष ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी श्रीराम पाण्डेय ने बताया कि घटना की जानकारी प्राप्त हुई है और पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |