वारिसगंज: राहगीरों को पिलाया गया शरबत
June 02, 2026
वारिसगंज/अमेठी। कटारी चैराहा पर राहगीरों को शरबत पिला कर सेवा भाव करने वाले मालिक मिश्रा ने बताया कि जेठ के मंगल पर हनुमान जी की असीम अनुकम्पा से राहगीरों और हनुमान भक्तों को शरबत पिलाने की सोच थी आज का दिन बहुत ही शुभ था एक तो मंगलवारा दूसरा जेठ का मंगल इस लिए हमने कार्यक्रम आयोजित किया।जेठ के इस मंगल पर क्षेत्र में जगह जगह शरबत,पूड़ी,हल्वा का प्रसाद वितरित हो रहा था इसी क्रम में कटारी चैराहा का भी दृश्य काफी बदला हुआ नजर आ रहा था सभी लोग आस्था के सागर में डुबकी लगा रहे थे जय हनुमंत संत हितकारी सुन लीजिए प्रभु अरज हमारी जैसे गानों के साथ राहगीरों ने शरबत पिया और प्यास बुझाई काफी भक्त मंगल भवन अमंगल हारी जैसे दोहे पर थिरकते नजर आए । इस मौके पर मालिक मिश्रा सहित,देव नारायण तिवारी,शुभम,शिव सहाय,जितेंद्र गोलू रवि,आदि लोग उपस्थित रहे।
