Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

भारतीय टीम में एक और खिलाड़ी की अचानक एंट्री, मिल सकता है डेब्यू का मौका


भारत और अफगानिस्तान के बीच एक टेस्ट मैच 6 जून से शुरू होने जा रहा है। इसके लिए बीसीसीआई ने पहले ही स्क्वाड का ऐलान कर दिया था। अब मैच से ठीक चार दिन पहले अचानक से एक और खिलाड़ी की एंट्री की गई है। पता चला है कि उसे बैकअप बॉलर के तौर पर शामिल किया गया है। ऐसे में सवाल है कि क्या उसे पहली बार भारतीय टीम से खेलने का मौका मिल पाएगा। ये खिलाड़ी जम्मू कश्मीर के औकिब नबी हैं। जिन्होंने पिछले कुछ वक्त में कमाल का प्रदर्शन किया है।

जम्मू कश्मीर के तेज गेंदबाज औकिब नबी की भारत बनाम अफगानिस्तान टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम में एंट्री हो गई है। हालांकि कोई खिलाड़ी बाहर नहीं किया गया है, बैकअप के रूप में आए हैं। इस टेस्ट मैच में हर्षित राणा और आकाश दीप नहीं खेल रहे हैं, क्योंकि वे चोटिल हैं और उन्हें पूरी तरह से ठीक होने में अभी वक्त लगेगा। साथ ही जसप्रीत बुमराह को भी आराम दिया गया है। टीम में मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा हैं। ऐसे में इस बात की संभावना काफी ज्यादा है कि उन्हें भारत के लिए डेब्यू करने का मौका मिल सकता है।

इस बीच टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने कहा है कि टीम में जिन खिलाड़ियों को चुना गया है, वो तो हैं ही, साथ ही अब औकिब नबी भी नए खिलाड़ी के तौर पर आए हैं। अगरकर ने कहा कि नबी ने जम्मू कश्मीर की ओर से खेलते हुए रणजी ट्रॉफी और बाकी टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया है।

औकिब नबी ने पिछले ही साल रणजी ट्रॉफी में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। उन्होंने 17 पारियों में 60 विकेट लेकर खलबली सी मचा दी थी। इस दौरन उनका औसत 12.60 का रहा था। जम्मू कश्मीर को पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जिताने में औकिब नबी की बड़ी भूमिका रही थी। तभी से उनकी चर्चा होने लगी थी। जब भारत बनाम अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया गया तो औकिब का नाम इसमें नहीं ​था। इसके बाद लगातार उन्हें टीम में लिए जाने की मांग की जा रही थी, जो अब पूरी हो गई है। अब इंतजार उनके डेब्यू का है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |