Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः ट्रांसपोर्ट नगर में जीएसटी अधिकारियों के साथ सेमिनार कल, ट्रांसपोर्टरों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील


लखनऊ। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित होटल सेठी ग्रैंड में 8 जून (सोमवार) को अपराह्न 3रू00 बजे जीएसटी विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में जीएसटी विभाग के कई उच्च अधिकारी मौजूद रहेंगे और ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़ी समस्याओं एवं सुझावों पर चर्चा करेंगे।

आयोजकों की ओर से सभी ट्रांसपोर्टरों एवं एसोसिएशन के सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई है। कहा गया है कि यह ट्रांसपोर्टरों के लिए अपनी समस्याओं को सीधे अधिकारियों के समक्ष रखने का महत्वपूर्ण अवसर है।

सेमिनार में उपस्थित ट्रांसपोर्टरों से एकजुट होकर ट्रांसपोर्ट व्यवसाय को जीएसटी के दायरे से बाहर किए जाने की मांग उठाने का भी आग्रह किया गया है। आयोजकों ने सभी सदस्यों की उपस्थिति को अनिवार्य बताते हुए समय से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने की अपील की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |