Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मिर्जापुर: भाजपा जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट, जिले के विकास पर हुई चर्चा


मिर्जापुर। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज ने शनिवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनके जन्मदिवस की बधाई प्रेषित किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष सरोज ने मुख्यमंत्री को जिले की संगठनात्मक गतिविधियों से अवगत कराया और “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” अभियान की तैयारियों की जानकारी दी। साथ ही जिले की प्रमुख विकास योजनाओं, सड़क, स्वास्थ्य एवं कृषि से जुड़ी समस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री जी ने जिले में चल रहे विकास कार्यों पर संतोष व्यक्त किया और संगठन को और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने आश्वस्त किया कि जिले के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। जिलाध्यक्ष सरोज ने भेंट के बाद बताया कि मुख्यमंत्री का मार्गदर्शन सदैव कार्यकर्ताओं के लिए ऊर्जा का स्रोत हैं । जिले का प्रत्येक कार्यकर्ता डबल इंजन सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए संकल्पित है। साथ में विधायक नगर रत्नाकर मिश्र एवं जिला महामंत्री रवि शंकर पाण्डेय ने भी मुलाकात किया। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी पं0 भावेश शर्मा ने दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |